Bihar New Six Lane Expressway : बिहार में नया बनेगा 336 KM का लंबा एक्सप्रेस-वे, 13 जिलों से होकर गुजरेगी नई एक्सप्रेस-वे।

Bihar New Six Lane Expressway : बिहार राज्य के प्रत्येक जिलों को एक बेहतर एक्सप्रेस-वे जोड़ने का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। आप सभी को बता दे की बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर एक बार फिर से बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है। यह नया एक्सप्रेसवे लगभग 326 किलोमीटर लंबा होने वाला है। आप सभी को बता दे की यह एक्सप्रेसवे सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Bihar New Six Lane Expressway) है। यह नया एक्सप्रेस में बक्सर भागलपुर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Buxar-Bhagalpur Expressway) को मंजूरी दिया गया है।

यह प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण बिहार के 13 जिलों से होकर एक्सप्रेसवे गुजारा जाएगा। इसके साथ ही उद्योग, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के लिए भी नए रास्ता खुलेगा। आईए जानते हैं बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे को लेकर पूरी जानकारी विस्तार से।

Bihar New Six Lane Expressway : 13 जिलों से होकर गुजरेगा सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे

बिहार में दिन प्रतिदिन सड़कों का जाल बिछता चला जा रहा है। ऐसे में एक और नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। यह एक्सप्रेस में सिक्स लेन का होने वाला है।

बता दे की बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे बक्सर से शुरू होकर भागलपुर तक जाएगा। जिस रास्ते में 13 जिलों को सम्मिलित किया गया है। इनमें से बक्सर, अरवल, भोजपुर, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर शामिल है।

यह नया एक्सप्रेस-वे बनने के बाद बक्सर से भागलपुर का सफर काफी कम समय में पूरा हो सकेगा। बता दे कि अभी जहां इस यात्रा में लगभग 10 से 12 घंटा समय लगता है वहीं समय घटकर लगभग 4 से 5 घंटा हो जाएगा।

Buxar-Bhagalpur नया एक्सप्रेस-वे का रूट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा

यह प्रोजेक्ट की अहमियत सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं होने वाला है। बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए बंगाल के तरफ जाने वाला कनेक्शन भी आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद माल ढुलाई और लंबी दूरी के परिवहन को भी फायदा मिलने का उम्मीद है।

ये भी पढ़े :-  UPI Charge Rule : यूपीआई पेमेंट ट्रांजैक्शन पर किन लोगों को देना होगा चार्ज, क्या फ्री होगा, जानिए सभी जानकारी।

सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि बनेगा यूटिलिटी कॉरिडोर

बता दे कि इस एक्सप्रेसवे की खासियत या होगी कि इसकी कनेक्टिविटी के साथ-साथ इसका यूटिलिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। प्रोजेक्ट के तहत एक्सप्रेस में समानांतर GAIL की नेचुरल गैस पाइपलाइन और पावर ग्रिड की हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन का नेटवर्क भी होने की योजना है।

किसी भी बड़े उद्योग के लिए परिवहन, बिजली और ऊर्जा की अहम भूमिका होती है ऐसे में इस कॉरिडोर से उद्योगों की सुविधाओं तक आसान पहुंचने सकेगा।

उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा।

बता दे की गैस और बिजली ग्रेड के नजदीक होने से निवेशक को अलग से भारी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की जरूरत कम होगी। इसके साथ ही उद्योग स्थापित करने की लागत भी घटेगा। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण भी इस नेटवर्क का फायदा उठाने की तैयारी में है। एक्सप्रेसवे के दोनों और बड़े लैंड बैंक विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

यूटिलिटी नेटवर्क के आसान उपलब्धता से यह एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित भी किया जा सकेंगे। बता दे कि यहां एग्रो प्रोसेसिंग, फूड पार्क और मैन्युफैक्चरिंग उद्योग के लिए विशेष क्षेत्र विकसित करने की संभावना है। किसी से दक्षिण बिहार में औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ सकती है।

लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग को भी मिलेगा फायदा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलने के बाद यह पूरा रूट बड़े लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का हिस्सा बन पाएगा।

यह नई एक्सप्रेसवे के आसपास वेयरहाउसिंग और सप्लाई चैन से जुड़े प्रोजेक्ट विकसित होने की कुछ संभावना है। किसी से बिहार की कारवाइयों के लिए दूसरे राज्य तक समान पहुंचना आसान हो जाएगा।

लगभग 3700 करोड रुपए की लागत से बनेगा नया एक्सप्रेसवे

336 किलोमीटर लंबाई यह एक्सप्रेसवे लगभग 3700 करोड रुपए लागत के साथ बनाई जाएगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी कि पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

यह पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा। यानी कि निर्धारित स्थानों पर वाहनों को प्रवेश और निकास की सुविधा मिलेगा।

नई एक्सप्रेसवे पर बनेगा टोल

बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे को DBFOT-Toll मॉडल पर विकसित किया जाएगा। ऐसे में इसके चालू होने के बाद एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन को Toll शुल्क देना होगा।

कुल मिलाकर या प्रोजेक्ट दक्षिण बिहार में सड़क एक्टिविटी के साथ उद्योग, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा के नेटवर्क के साथ जोड़ने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

1 thought on “Bihar New Six Lane Expressway : बिहार में नया बनेगा 336 KM का लंबा एक्सप्रेस-वे, 13 जिलों से होकर गुजरेगी नई एक्सप्रेस-वे।”

Leave a Comment