Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए नया आवेदन शुरू, 12 नवंबर से 30 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 :- बिहार के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए एक बार फिर से पोर्टल को रिओपन किया गया है। जो भी छात्र एवं छात्राएं बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वह लोग एक बार फिर से आवेदन कर सकते हैं। सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप के लिए एक बार पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। इस बार 12 नवंबर से 30 नवंबर तक सभी छात्रों को अप्लाई करने का मौका मिलेगा। आईए जानते हैं बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कौन से लोग इसका लाभ उठा सकते हैं, स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करना है? सभी जानकारी नीचे आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल रिओपन

बिहार के वैसे छात्र एवं छात्राएं जो मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से चूक गए थे उन सभी के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उन्हें छात्रवृत्ति लाभ पाने के लिए एक और मौका मिला है।

आप सभी को बता दे कि बिहार सरकार के तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मैट्रिक स्कॉलरशिप का पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। विद्यार्थी 12 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। विभाग के तरफ से इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग की तरफ से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक आवेदन मांग किए गए थे।

हालांकि कई शिक्षण संस्थान में विलंब से नामांकन होने और परीक्षा परिणाम जारी होने पर विलंब के कारण विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उन्हें अब मौका दिया गया है।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Highlight 

विवरण जानकारी
योजना का नाम बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
शैक्षणिक सत्र 2026-27
संबंधित विभाग शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थी वर्ग SC, ST, BC और EBC
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पुरानी आवेदन अवधि 15 जुलाई से 30 सितंबर 2026
पोर्टल दोबारा खुलने की तिथि 12 नवंबर 2026
अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क आधिकारिक पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in और scstpmsonline.bihar.gov.in

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : बिहार पोस्ट मैट्रिक 2026 27 के लिए कहां करें आवेदन?

आप सभी को बता दे कि इस बार अनुसूचित जाति प्रवेशी कोउत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति प्रवेशी उत्तर छात्रवृत्ति योजना, एवं अनुसूचित जनजाति और मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशीकेउत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन किया जा सकेंगे।

जो भी छात्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति हैं वह इस (https://scstpmsonline.bihar.gov.in) पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग इस (https://pmsonline.bihar.gov.in) पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।

वही संबंधित शैक्षिक संस्थान के लिए यह पोर्टल (https://instpmsonline.bihar.gov.in)निर्धारित किया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शुभम का सावधान ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्र एवं छात्राएं को विभाग ने एक और अवसर दिया है विद्यार्थी 12 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक हाल ही में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर ले।

कौन से विद्यार्थियों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ, कक्षा दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को दिया जाता है। यह योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित वर्गों के विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है।

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • पिछड़ा वर्ग (BC)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

विद्यार्थी इंटरमीडिएट, स्नातक डिप्लोमा और विभिन्न वेबसाइट शिक्षा में पढ़ाई करने की स्थिति में योजना के नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

यहां पर ध्यान दें कि सभी वर्गों के लिए संबंधित पोर्टल, निवास और संस्थान से जुड़ी हुई पात्रता की शर्त अलग हो सकता है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ लें।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज।

ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सिंधु तबीजों को तैयार रखना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा का मार्कशीट
  • संस्थान का बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • कॉलेज की फीस रशीद
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता का विवरण

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Online Apply : पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करें?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन रखी गई है। विद्यार्थी नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

1: सबसे पहले अपनी कैटेगरी के अनुसार बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।

2: वेबसाइट के होम पेज पर New Registration या Student Registration का विकल्प चुनें।

3: अब मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।

5: आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, कॉलेज, कोर्स और बैंक खाते से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

6: मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।

7: आधार सीडिंग और बैंक खाते की जानकारी की जांच करें, और उसके बाद भरे।

8: सभी जानकारियां सही होने पर आवेदन को Finalize करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर  सुरक्षित रख लें।

ध्यान रखें कि केवल रजिस्ट्रेशन करना पर्याप्त नहीं है। आवेदन को अंतिम रूप से Finalize करना भी जरूरी है। इसके बाद संस्थान और संबंधित विभाग द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाता है।

Leave a Comment