Ayushman Card eKYC 2026 कैसे करें? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, जानिए Step-by-step पूरा तरीका।

Ayushman Card eKYC 2026 : भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से एक योजना चलाई जाती है, जिसका नाम हैं, आयुष्मान कार्ड योजना। अगर आपके पास भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड है, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने या फिर उससे जुड़ी हुई सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है। इसके लिए बहुत सारे लाभार्थी मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपनी eKYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आप सभी को बता दे की ई- केवाईसी का मतलब Election Know Your Customer हैं। आसान भाषा में समझा जाए तो इस प्रक्रिया के जरिए लाभार्थियों को पहचान करने के लिए उसके आधार और योजना से जुड़े हुए रिकॉर्ड के साथ सत्यापित किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आयुष्मान कार्ड ईकेवाईसी (Ayushman Card eKYC 2026) कैसे करें?, आयुष्मान App का इस्तेमाल कैसे करें?, अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा कैसे करें? सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है।

Ayushman Card eKYC क्या हैं?

सबसे पहले यहां जानेंगे कि आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी 2026 क्या है? आप सभी को बता दे कि जो भी लोग आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी हैं उनकी पहचान सत्यापित करने के लिए डिजिटल प्रक्रिया के तहत ई केवाईसी करवाना होगा।

ई केवाईसी के लिए उपलब्ध विकल्प लाभार्थी, राज्य और उसे समय पर पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी के लिए आधार ओटीपी (Aadhaar OTP) का भी मांग किया जा सकता है। इसके अलावा जहां सुविधा होती है वहां पर बायोमेट्रिक या फिर फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) जैसे विकल्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी इसलिए करवाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।

Ayushman Card eKYC 2026 करने के लिए क्या-क्या चाहिए ?

अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ई केवाईसी करना चाहते हैं तो इसके पहले आपको कुछ चीज अपने पास रखना होगा।

  • आधार कार्ड :- लाभार्थी का आधार कार्ड पहचान सत्यापन के लिए अपने पास रखना होगा।
  • मोबाइल नंबर :- अगर आधार ओटीपी के जरिए सत्यापन करना है तो आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर अपने पास रखना होगा।
  • लाभार्थी की जानकारी :- जो भी लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनको राज्य, जिला, परिवार संबंधी सभी जानकारी जैसे राशन कार्ड, फैमिली आईडी कार्ड या फिर योजना में उपलब्ध अन्य पहचान विवरण की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • स्मार्टफोन :- अगर आप आयुष्मान ऐप (Ayushman App) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कैमरा वाला स्मार्टफोन रखना होगा।

इसके साथ ही आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन भी मजबूत रखना होगा ताकि ओटीपी और सत्यापन होने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके।

मोबाइल फोन से Ayushman Card eKYC 2026 कैसे करें?

अगर आप अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड के लिए ई केवाईसी करना चाहते हैं, तो आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। एंड्रॉयड स्मार्टफोन मे आयुष्मान App को इंस्टॉल करना होगा। नीचे जानी है स्टेप बाय स्टेप आयुष्मान App के जारी ई केवाईसी की पूरी प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फोन में ऑफिशल एप स्टोर में आयुष्मान ऐप को खोजना होगा। इसके बाद इसे आप इंस्टॉल कर सकते हैं।
  2. App खोलने के बाद भाषा और प्राइवेसी से संबंधित विकल्प को स्वीकार करें।
  3. आयुष्मान लोगों स्क्रीन पर बेनिफिशियरी (beneficiary) से संबंधित विकल्प को चुने।
  4. अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें इसके बाद ओटीपी (OTP) के जरिए लोगों को पूरा करें।
  5. अब राज्य और योजना से संबंधित जानकारी को छूने और अपना परिवार या लाभार्थी रिकॉर्ड को खोजें।
  6. परिवार के सदस्यों की सूची में जिस भी व्यक्ति का कार्ड बनाना या फिर ई केवाईसी को पूरा करना है उसका नाम को चुने।
  7. अगर उसे लाभार्थी के लिए ई केवाईसी का विकल्प उपलब्ध है तो उसे फिर से चुने। इसके बाद App उपलब्ध ऑथेंटिकेशन मैथर्ड दिखा सकता है।
  8. उपलब्ध विकल्प के अनुसार आधार ओटीपी (Aadhaar OTP) या फिर अन्य ऑथेंटिकेशन मेथड से पहचान को सत्यापित करें।
  9. वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफल होने के बाद App में ई केवाईसी या कार्ड से संबंधित स्टेटस दिखाई दे सकता है।

अस्पताल में Ayushman Mitra से सहायता

PM-JAY से जुड़े हुए अस्पताल में लाभार्थी की सहायता के लिए आयुष्मान मित्र हेल्प देश के जैसी सुविधा उपलब्ध होती है।

अगर इलाज के समय किसी भी व्यक्ति का कार्ड, पात्रता या फिर वेरिफिकेशन से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है, तो आप अस्पताल के संबंधित देश पर अपनी समस्या को बता सकते हैं।

अस्पताल जाने से पहले अपने आधार कार्ड और उपलब्ध आयुष्मान कार्ड संबंधित जानकारी साथ रखना उपयोगी है।

Ayushman Card eKYC 2026 से जुड़ा हुआ कुछ महत्वपूर्ण सवाल

1. क्या मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड की ई केवाईसी हो सकती है।

– हां, उपलब्ध जानकारी के अनुसार बेनेफिशरी पोर्टल (Beneficiary portal) या फिर आधिकारिक आयुष्मान Aap से मोबाइल के जरिए ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा किया जा सकता है।

2. क्या Ayushman Card eKYC के लिए aadhaar जरूरी हैं?
– पहचान सत्यापन करने के लिए आधार का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि उपलब्ध ऑथेंटिकेशन मेथड आपकी स्थिति और पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प पर निर्भर कर सकता है।

3. क्या फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) से e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है?
– यदि आपके बेनिफिशियरी रिकॉर्ड और इस्तेमाल किया जा रहे आधिकारिक एप में फेस ऑथेंटिकेशन विकल्प उपलब्ध है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

4. आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट कौन सा है?

– PM-JAY की आधिकारिक जानकारी के लिए pmjay.gov.in और beneficiary से संबंधित सेवाओं के लिए आधिकारिक बेनिफिशियरी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) का हेल्पलाइन क्या है?

PM-JAY से संबंधित सहायता के लिए आधिकारिक स्रोत पर दिए गए वर्तमान हेल्पलाइन नंबर को प्राथमिकता दें। नंबर या फिर संपर्क विवरण समय के साथ बदल सकता है।

Leave a Comment