PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत केंद्रीय सरकार के तरफ से साल 2019 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत लगभग देश के 9 करोड़ किसान भाई के खाते में प्रत्येक 4 महीने पर ₹2000 की किस्त ट्रांसफर किया जाता है। ऐसे में एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि क्या पीएम किसान योजना की किस्त में बढ़ोतरी होगी? इसको लेकर सरकार की तरफ से अहम जानकारी दिया गया है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।
PM Kisan Yojana : क्या पीएम किसान योजना की बढ़ेगी किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया है कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत नए पंजीकरण के लिए 14 राज्य में किसान आईडी (Kisan ID) को अनिवार्य कर दिया है। मंत्री की तरफ से यह भी कहा गया कि इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले ₹6000 वार्षिक लाभ को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचार दिन नहीं है।
साल 2019 में शुरू की गई थी यह योजना
बता दे की फरवरी 2019 में पीएम किसान योजना की शुरूआत किया गया था। जिसका उद्देश्य कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को वित्तीय जरूरत को पूरा करना है। इस कार्यक्रम के तहत, पात्र किसानों के आधार से जुड़े हुए बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से तीन सामान किस्तों में सालाना ₹6000 सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, स्थापना के बाद सरकार ने 20 किस्तों के माध्यम से 3.90 लाख करोड रुपए से अधिक का पैसा का वितरण किया जा चुका है।
क्या है डिटेल्स समझे।
अंतिम छोर तक पहुंचे और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए, किसान केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है, जिससे कि बिचौलियों को इस प्रक्रिया से हटा दिया गया है।
राज्य सरकार की तरफ से अपने किसान रजिस्टर बनाने के लिए कई नामांकन मोड भी बनाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह सिस्टम स्थानीय प्रशासन को अधिकृत क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से पंजीकरण के दौरान शिकायतों या विसंगतियों का समाधान करने की अनुमति देता है। इस योजना के तहत पात्रता मुख्य रूप से कृषि योग्य भूमि पर आधारित है, जिसमें उच्च आय वाले किसानों को शामिल नहीं किया गया है।
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त कब आयेगा?
भारत में जितने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किस्त प्राप्त करने वाले पात्र किसान हैं, उनकी निगाहें 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में किसानों के बैंक खाते में योजना का अगला राशि ट्रांसफर किया जा सकता है।
आप सभी को बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी किया गया था। इस दौरान योजना के तहत 9.44 करोड़ से अधिक पत्र किस के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से करीब लगभग 18880 करोड रुपए भेजे गए थे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लिए ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया
आप सभी को बता दे की हाल ही में एक ट्वीट कृषि मंत्रालय के तरफ से किया गया है जिसमें बताया गया है कि PM-KISAN का लाभ सुचारू रखने के लिए लैंड सीडिंग, बैंक खाता से आधार सीडिंग और ई केवाईसी जैसी जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरा करें।
इसके साथ ही अपने रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी को जरूर जांच और किसी भी गलती या बदलाव को समय पर अपडेट करें। कृषि मंत्रालय के आगे ट्वीट में कहां गया है कि रिकॉर्ड सही रखें, जरूरी प्रतिक्रिया पूरा रखें और सुचारू रूप से योजना का लाभ प्राप्त करें।
PM किसान योजना के लिए कैसे करें लैंड सीडिंग?
- सबसे पहले आप सभी अपनी लैंड सीडिंग चेक करने के लिए पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर आपको Know Your Status का एक ऑप्शन दिखाई देगा, यहां पर क्लिक करके लॉगिन करें।
- अगर लैंड सीडिंग के आगे NO लिखा हुआ नजर आ रहा है तो उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- अब अपनी जमीन के कागज और आधार कार्ड की फोटो कॉपी निकाल ले।
- इसके बाद अपने क्षेत्र के लेखपाल या पटवारी से मिले, इसके बाद यह वेरीफिकेशन के बाद आपका कागज अपलोड कर दिया जाएगा।
- इसके कुछ दिनों के बाद आपको लैंड सीडिंग के आगे YES आ जाएगा।